चिकनगुनिया से बचने में मदद करते हैं ये सुपर फूड्स

चिकनगुनिया से बचने में मदद करते हैं ये सुपर फूड्स

सेहतराग टीम

मानसुन के आते ही जहां एक तरफ हरियाली छा जाती है वहीं दूसरी तरफ बरसात होने से मच्छरों का आंतक भी काफी बढ़ जाता है। मच्छरों के काटने से कई तरह के रोग भी होते है जो धीरे-धीरे खतरनाक हो जाते है। उन्हीं बीमारियों में एक है चिकनगुनिया। चिकनगुनिया वह बीमारी है जो भारत में पिछले कुछ सालों में खासकर बारिश के मौसम में आम हो गई है। चिकनगुनिया मच्छर के काटने से होने वाला एक वायरल इंफेक्शन होता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को हो सकता है। इस बीमारी के लक्षण मच्छरों के काटने के 3 से 7 दिन के बाद दिखाई देते हैं।

पढ़ें- जानें, क्यों अगले 60 सालों में भारत से खुद रफूचक्कर हो जाएंगे जानलेवा मच्छर

चिकनगुनिया के प्रमुख लक्षण बुखार और जोड़ों का दर्द है। लेकिन कुछ लोगों में सिरदर्द, मतली, दाने और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। अगर आप चिकनगुनिया के इन लक्षणों को महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। इसके अलावा कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी हैं, जो चिकनगुनिया से बचने में मदद करते हैं। हम आपको बता रहे हैं उन खाद्य पदार्थों के बारे में जो चिकनगुनिया से बचाते हैं।

1. विटामिन-सी और विटामिन-ई से भरपूर खाद्य पदार्थ

विटामिन-सी के सेवन से मांसपेशियों, हड्डियों और रक्त वाहिकाओं के निर्माण में मदद मिलती है। वहीं, विटामिन-ई अच्छे स्वास्थ्य, साफ त्वचा और दिल के दौरे से बचाता है। पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी और विटामिन-ई का सेवन करने से चिकनगुनिया का खतरा कम हो जाता है। इसके साथ ही आप अमरूद, पीली शिमला मिर्च, कीवी और स्ट्रॉबेरीज़ का सेवन भी कर सकते हैं।

2. सेब और कच्चा केला

अगर आपको चिकनगुनिया हो गया है तो उससे उबरने के लिए तरबूज़ और संतरे जैसे फलों से दूर रहें। वहीं, आप सेब और कच्चे केले खा सकते हैं। सेब फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो आपके पाचन तंत्र को साफ करता है और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है।  

3. पत्ते वाली सब्जियां

चिकनगुनिया को रोकने के लिए पत्तेदार सब्जियां सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक हैं। इन सब्जियों में कम कैलोरी होती है और पचाने में भी आसानी होती है। अपने आहार में पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करें। यह आहार चिकनगुनिया को तो रोकने में मदद करेगा ही साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। 

4. ओमेगा-3 फैटी एसिड्स

चिकनगुनिया से उबरने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त खाद्य पदार्थों और सप्लीमेंट्स का सेवन करना चाहिए। ओमेगा 3 फैटी एसिड रक्त के थक्कों को कम करता है और दिमाग के लिए भी अच्छा होता है।

5. तरल खाद्य पदार्थ

तरल पदार्थ जैसे सूप, दाल या ग्रेवी भी चिकनगुनिया से जल्दी उबरने में मदद करते हैं। खासकर बीन्स, मांस या मछली का सूप फायदेमंद साबित हो सकता है।

 

इसे भी पढ़ें-

मानसून में बढ़ जाता है इन 6 बीमारियों का खतरा, जानें आपको क्या करना चाहिए?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।